Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Flipkart Big Billion Sale: शख्स ने आर्डर किया 1 लाख का स्मार्ट Soni TV, बॉक्स खोला तो निकला…

October 27, 2023

Flipkart Big Billion Sale: शख्स ने आर्डर किया 1 लाख का स्मार्ट Soni TV, बॉक्स खोला तो निकला…

नई दिल्ली : आजकल हर कोई ऑनलाइन शॉपिंग करने का शौकीन होता है। अपना समय और ऑनलाइन पर मिलने वाले भारी डिस्काउंट को देखते हुए पैसा बचने के लिए हर कोई मार्किट से सामान खरीदने की बजाए ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। लेकिन कई बार व्यक्ति ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने 1 लाख रुपये की कीमत वाला टीवी ऑर्डर किया था।

क्या है मामला?
दरअसल पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने flipkart सेल से एक लाख का स्मार्ट टीवी आर्डर किया था लेकिन उसे दूसरे ब्रांड का टीवी डिलीवर किया गया। सबसे दिलचस्प बात ये है कि पीड़ित को बॉक्स सोनी का ही डिलीवर किया गया लेकिन उसके अंदर प्रोडक्ट दूसरे ब्रांड का था।

पीड़ित आर्यन ने जानकारी देते हुए एक्स पर बताया कि, मैंने 7 अक्टूबर को Flipkart Big Billion Sale से एक Sony TV खरीदा था, 10 अक्टूबर को डिलीवरी हुई और 11 अक्टूबर को सोनी इंस्टालेशन वाला आया, उसने खुद ही टीवी को अनबॉक्स किया और उसमें से एक थॉमसन टीवी निकला जिसे देखकर हम सब चौंक गए। इतना ही नहीं टीवी के साथ कोई स्टैंड या रिमोट कुछ भी नहीं था।

आर्यन ने इसकी तस्वीरें भी साझा एक्स पर साझा की। उसने अपने साथ हुए धोखे की शिकायत तुरंत फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर को दी लेकिन दो हफ्तों के बाद भी कोई हल नहीं निकला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें