Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में बाढ़ का कहर जारीः 18 जिलों में जन-जीवन अस्त-व्यस्त, CM योगी की टीम-11 राहत-बचाव में जुटी, जानें ताजा अपडेट

August 4, 2025

UP में बाढ़ का कहर जारीः 18 जिलों में जन-जीवन अस्त-व्यस्त, CM योगी की टीम-11 राहत-बचाव में जुटी, जानें ताजा अपडेट

यूपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का कहर लगातार जारी। वहीं, मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 18 जिलों में बाढ़ का पानी घूस गया। जिससे जन-जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गये हैं। प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावित लोगों कों मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण गंगा, यमुना, घाघरा, सरयू, राप्ती समेत कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। इससे राज्य के 18 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन जिलों में से 13 जिलों में हालात अभी भी बहुत गंभीर बने हुए हैं।

जलस्तर आज शाम तक स्थिर होने की उम्मीद हैः DIG मनोज शर्मा 

NDRF वाराणसी के DIG मनोज शर्मा ने बताया, “जलस्तर आज शाम तक स्थिर होने की उम्मीद है। शाम के बाद इसमें गिरावट दर्ज़ की जाएगी। सभी लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। बलिया, प्रयागराज और वाराणसी में NDRF ऑपरेशन चला रही है। वाराणसी में हमारी 3 टीम लगी हुई हैं। 150 से अधिक लोगों को NDRF द्वारा अब तक रेस्क्यू किया गया है।”

 

मुख्यमंत्री योगी का एक्शन, कंट्रोल रूम से 24 घंटे हो रही निगरानी
बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक हाई लेवल मीटिंग की और अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ में राहत आयुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो 24 घंटे निगरानी कर रहा है। मुख्यमंत्री ने 11 मंत्रियों की ‘टीम-11’ बनाई है जो बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत कार्यों की निगरानी कर रही है। खुद मुख्यमंत्री योगी ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा शुरू कर दिया है।

 

बाढ़ का असर: 694 गांवों में पानी घुसा

राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी के अनुसार 18 जिलों की 40 तहसीलें और 694 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब 11,386 हेक्टेयर कृषि भूमि बर्बाद हुई है। बाढ़ से प्रभावित जिलों में कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाजीपुर, मीरजापुर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा और फतेहपुर शामिल हैं।

 

सरकार द्वारा लगातार किया जा रहा खाने-पीने का इंतजाम

अब तक सरकार ने 9,467 राशन पैकेट और 1,18,769 लंच पैकेट बांटे हैं। 39 लंगर चलाए जा रहे हैं जहां ताजा खाना दिया जा रहा है। 738 नावों और मोटरबोट्स से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। 4,867 नावें तैयार हालत में हैं।

प्रयागराज: एनडीआरएफ के जवान प्रयागराज में बढ़ते जल स्तर के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान के दौरान एक विकलांग व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए।

 

अब तक मकान और मवेशियों को इतना पहुंचा नुकसान

-अब तक 373 मकानों को नुकसान पहुंचा है।

-356 परिवारों को आर्थिक मदद दी गई है।

-4,682 मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

-2,234 क्विंटल चारा (भूसा) बांटा गया है।

बीमारियों से बचने के लिये बांटी गईं दवाइयां

1,57,168 क्लोरीन टैबलेट्स और 1,21,476 ओआरएस पैकेट्स बांटे गए हैं ताकि जलजनित बीमारियों से लोगों को बचाया जा सके।

 

मंत्रियों ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रयागराज में हवाई सर्वे किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और श्रम मंत्री अनिल राजभर ने वाराणसी में राहत शिविरों का निरीक्षण किया और बच्चों को चॉकलेट बांटी। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने प्रयागराज और मीरजापुर में राहत की स्थिति देखी। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और राज्यमंत्री संजय गंगवार ने जालौन में राहत कार्यों की समीक्षा की। बलिया में मंत्री दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने राहत केंद्र का उद्घाटन किया। राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने बांदा जिले के गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात की।

 

स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खास इंतजाम

924 राहत शिविरों में 18,772 लोग ठहरे हुए हैं। 778 मेडिकल टीमें लोगों की सेहत का ध्यान रख रही हैं। 1,193 बाढ़ चौकियां निगरानी में हैं। अब तक 25,586 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। NDRF, SDRF और PAC की टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं।

बारिश का अलर्ट: जानें कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि अगले कुछ दिनों तक यूपी के बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ और अलीगढ़ में 9 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें