Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत Beant Singh की सरकारी कोठी होगी खाली, निर्देश जारी

February 8, 2023

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत Beant Singh की सरकारी कोठी होगी खाली, निर्देश जारी

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह की चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी 30 साल बाद खाली होने जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री का परिवार इस कोठी में रहता है। SDM संयम गर्ग ने कोठी खाली करने के निर्देश जारी किए है। मंगलवार को एस्टेट ऑफिस की टीम सेक्टर-5 स्थित कोठी नंबर 3/33 में पहुंची थी।

कोटी का हाउस अलॉटमेंट पहले ही रद्द हो चुका है। बेअंत सिंह 1992 से 1995 तक मुख्यमंत्री रहे है। इससे पहले जब कोठी खाली करने के जब आदेश दिए गए थे तो पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे तेज प्रकाश ने SDM कोर्ट में पटीशन दायर की थी। अब तेज प्रकाश सिंह के नाम नोटिस निकाला गया है।

इस कोठी को खाली करवाने की पहले भी कई बार कोशिश हो चुकी है, लेकिन राजनीतिक दबाव व अन्य कारणों के चलते ये कोठी खाली नहीं हो पाई। इस बार SDM ने कोठी खाली करने के ऑर्डर जारी कर दिए हैं। मंगलवार को पुलिस अधिकारी रमेश कल्याण SDM सेंट्रल के आदेश पर कोठी खाली करने के लिए नोटिस लेकर पहुंचे थे। वहां मौजूद जेड प्लस सिक्योरिटी और पंजाब पुलिस के कर्मचारियों ने SI को कोठी में प्रवेश नहीं करने दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें