नई दिल्ली: जनता दल (एस) के पूर्व सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को कर्नाटक हाईकोर्ट ने रेप और यौन शोषण के एक मामले में दोषी करार दिया है। जैसे ही कोर्ट ने फैसला सुनाया, प्रज्वल कोर्ट में फूट-फूटकर रोने लगे। अब जल्द ही कोर्ट द्वारा उनकी सजा का ऐलान किया जाएगा।
यह मामला सेक्स टेप कांड से जुड़ा है। प्रज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं से यौन शोषण और बलात्कार करने के आरोप लगे थे। उनके घर में काम करने वाली एक महिला ने भी रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में इतनी गंभीरता थी कि SIT (विशेष जांच दल) बनाई गई और जांच के बाद उनके खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकाने के कई आरोप दर्ज किए गए।
बेंगलुरु में कई पेन ड्राइव मिलीं, जिनमें करीब 3,000 से 5,000 वीडियो थे। इन वीडियो में कथित तौर पर प्रज्वल रेवन्ना महिलाओं का यौन उत्पीड़न करते नजर आ रहे थे। इन वीडियो में महिलाओं की पहचान भी साफ दिख रही थी (चेहरे ब्लर नहीं थे)। इन गंभीर आरोपों के बाद जेडीएस ने प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से निलंबित कर दिया था।
प्रज्वल रेवन्ना पर कुल 4 आपराधिक केस दर्ज हैं, जिनमें से अभी एक मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया है।बाकी मामलों में सुनवाई जारी है और जल्द ही उन पर भी फैसले आ सकते हैं।
प्रज्वल रेवन्ना, एचडी देवेगौड़ा (पूर्व प्रधानमंत्री) के पोते हैं। उनके चाचा एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके पिता एचडी रेवन्ना भी राज्य के मंत्री रहे हैं। प्रज्वल 10 साल से जेडीएस की राजनीति में सक्रिय थे। 2019 में हासन से सांसद चुने गए, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में हार गए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...