Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP के पूर्व केंद्रीय मंत्री Som Parkash ने Kangana Ranaut काे दी सलाह, कहा- ‘सिख समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करने से बचें’

September 19, 2024

BJP के पूर्व केंद्रीय मंत्री Som Parkash ने Kangana Ranaut काे दी सलाह, कहा- ‘सिख समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करने से बचें’

नई दिल्ली: BJP के पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने अपनी पार्टी की मंडी सांसद और बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत काे सलाह देते हुए कहा हैं, कि वह संत जरनैल सिंह और सिख समुदाय के खिलाफ अनावश्यक टिप्पणी करने से बचना चाहिए। ऐसी टिप्पणियों से सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। उन्हें अनुशासन में रहना चाहिए। किसी को भी पंजाब में शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।

होशियारपुर के पूर्व सांसद का यह कड़ा बयान कंगना द्वारा एक टीवी इंटरव्यू में भिंडरावाले को “आतंकवादी” कहने के एक दिन बाद आया है। अपने एक्स पोस्ट में भिंडरावाले को “संत” बताते हुए सोम प्रकाश ने कहा, कि “कंगना रनौत को जरनैल सिंह और सिख समुदाय के खिलाफ अनावश्यक टिप्पणी करने से बचना चाहिए। ऐसी टिप्पणियों से सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। उन्हें अनुशासन बनाए रखना चाहिए। किसी को भी पंजाब में शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।”

सोम प्रकाश के अनुसार पार्टी ने पहले ही कंगना को फटकार लगाई है और पंजाब के हितों के खिलाफ उनके पिछले बयानों से खुद को अलग कर लिया है, लेकिन “वह ऐसा करना जारी रखे हुए हैं।” “एक पंजाबी होने के नाते, पंजाब के हितों के बारे में बात करना मेरी जिम्मेदारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें