Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को ड्रग केस में मिली जमानत, 29 दिन बाद बठिंडा जेल से हुई रिहा

May 2, 2025

पूर्व महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को ड्रग केस में मिली जमानत, 29 दिन बाद बठिंडा जेल से हुई रिहा

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा जिले में ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार की गई पूर्व महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को एक महीने बाद जमानत मिल गई है। 1 मई को अदालत ने उन्हें 50,000 रुपये के जमानती बांड पर रिहा करने का आदेश दिया। अमनदीप को 2 अप्रैल को उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वह पुलिस की जांच से बचने की कोशिश कर रही थी। तलाशी के दौरान उसके वाहन के गियरबॉक्स से 17.71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।

-आलीशान शोंक बने जांच का विषय

गिरफ्तारी के तुरंत बाद पंजाब पुलिस ने राज्य की सख्त नशा विरोधी नीति के तहत अमनदीप को सेवा से बर्खास्त कर दिया। जांच के दौरान सामने आया कि अमनदीप एक बेहद आलीशान जीवनशैली जी रही थी, जिसमें महंगे वाहन, कीमती संपत्तियां और लग्जरी ब्रांड्स की भरमार शामिल थी। इससे उसके संभावित अवैध स्रोतों से कमाई पर सवाल उठने लगे हैं।

-ANTF कर रही गहनता से जांच

एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) अब उसकी संपत्तियों, लेन-देन और सोशल नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, कौर के संबंध कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से भी बताए जा रहे हैं, जो पहले से ड्रग मामलों में संलिप्त हैं।

सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय अमनदीप कौर अक्सर अपनी जीवनशैली और पर्सनल ब्रांडिंग को लेकर चर्चा में रहती थीं। उनकी गिरफ़्तारी के बाद न सिर्फ पुलिस विभाग में बल्कि उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स के बीच भी हलचल मच गई है। यह मामला पुलिस विभाग में भीतर तक छिपे संभावित नेटवर्क की ओर भी इशारा कर रहा है।

जांच अधिकारी अब यह जानने में जुटे हैं कि अमनदीप किसी बड़े ड्रग सिंडिकेट से जुड़ी थीं या नहीं। आने वाले हफ्तों में उनकी डिजिटल गतिविधियों, कॉल रिकॉर्ड और बैंक लेन-देन की रिपोर्ट सामने आने की उम्मीद है, जिससे इस केस की गहराई का अंदाज़ा लगाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें- ‘Swayambhu’ में Nikhil Siddhartha का रोल क्यों है सबसे अलग? डायरेक्टर ने बताया सच

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें