Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

VIP दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं को बना रहे थे ठगी का शिकार, फर्जी बाउंसरों का हुआ पर्दाफाश

June 7, 2025

VIP दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं को बना रहे थे ठगी का शिकार, फर्जी बाउंसरों का हुआ पर्दाफाश

नेशनल डेस्क : मथुरा के वृन्दावन में बांके बिहारी मंदिर के पास फर्जी बाउंसरों द्वारा VIP दर्शन कराने का खेल चल रहा था। ये लोग खुद को सुरक्षा कर्मचारी (बाउंसर) बताकर श्रद्धालुओं को तेज और विशेष दर्शन का लालच देते थे और मोटी रकम वसूलते थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

सोशल मीडिया पर चल रहा था प्रचार

माधव बाउंसर ग्रुप नाम से ये लोग सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे थे और अपना मोबाइल नंबर भी शेयर कर रहे थे ताकि सीधे श्रद्धालुओं से संपर्क किया जा सके।
पुलिस को जब शिकायत मिली तो रोहित और लक्की नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों लंबे समय से इस फर्जीवाड़े में शामिल थे।

मंदिर ट्रस्ट की शिकायत पर हुई कार्रवाई

दरअसल, जब इन फर्जी बाउंसरों की दबंगई बांके बिहारी मंदिर परिसर में ज्यादा बढ़ने लगी, तो मंदिर समिति ने थाना वृन्दावन में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया। सीओ सिटी ने बताया कि आगे की जांच जारी है, और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गैंग में और कौन-कौन शामिल है।

श्रद्धालुओं की आस्था से खेल

हर दिन मथुरा-वृन्दावन में हजारों श्रद्धालु देश-विदेश से दर्शन के लिए आते हैं। भीड़ के कारण दर्शन करने में कठिनाई होती है, जिसका फायदा उठाकर ये लोग VIP दर्शन का लालच देकर लोगों से पैसे ठगते थे। ये पूरा मामला लोगों की आस्था और धार्मिक भावना का शोषण करने का है।

पुलिस की भूमिका पर सवाल

यह मामला केवल एक ठगी का नहीं है, बल्कि यह भी सवाल खड़े करता है कि ऐसे फर्जी लोग मंदिर परिसर तक कैसे पहुंचते हैं और कब तक पुलिस अनदेखी करती रही।
वृन्दावन में श्रद्धालुओं के साथ पहले भी कई बार ठगी और मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी भी कटघरे में आती है।

श्रद्धालुओं को रहना होगा सतर्क

इस घटना से यह साफ होता है कि धार्मिक स्थानों पर भी ठगी के गिरोह सक्रिय हैं। श्रद्धालुओं को चाहिए कि वे किसी अनजान व्यक्ति या प्राइवेट एजेंट के झांसे में न आएं, और केवल मंदिर समिति या अधिकृत स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें