Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्र शासित प्रदेशों में फ्री बिजली उपलब्ध कराते हैं तो भाजपा के लिए प्रचार करूंगा, केजरीवाल ने रखी शर्त

October 6, 2024

केंद्र शासित प्रदेशों में फ्री बिजली उपलब्ध कराते हैं तो भाजपा के लिए प्रचार करूंगा, केजरीवाल ने रखी शर्त

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)-शासित राज्यों में नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने की रविवार को चुनौती दी और वादा किया कि अगर प्रधानमंत्री इस मांग को पूरा करते हैं तो वह (केजरीवाल) भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।

केजरीवाल ने ‘जनता की अदालत’ में एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ‘डबल इंजन’ की राज्य सरकारों के नाकाम रहने का आरोप लगाया और हरियाणा तथा जम्मू-कश्मीर से उनके सत्ता से बाहर होने का अनुमान जताया। उन्होंने ‘डबल इंजन’ मॉडल को ‘‘दोहरी लूट और दोहरा भ्रष्टाचार’’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री मोदी को फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा-शासित सभी 22 राज्यों में नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने की चुनौती देता हूं। अगर वह ऐसा करते हैं तो मैं भाजपा के लिए प्रचार करूंगा।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘चुनाव-पूर्व सव्रेक्षण दिखाते हैं कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में जल्द ही गिर जाएगी।’’ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर गरीब-विरोधी होने का आरोप लगाते हुए बस मार्शल और डाटा एंट्री ऑपरेटर हटाने के साथ ही प्रदेश में होम गार्ड का वेतन रोकने का हवाला दिया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली में कोई लोकतंत्र नहीं है। प्रदेश में उपराज्यपाल का शासन है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें