Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

दोस्ती बदली प्यार में… शादी के बंधन में बंधे Hockey खिलाड़ी Mandeep Singh और Udita Duhan, देखें तस्वीरें

March 21, 2025

दोस्ती बदली प्यार में… शादी के बंधन में बंधे Hockey खिलाड़ी Mandeep Singh और Udita Duhan, देखें तस्वीरें

जालंधर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी मंदीप सिंह और महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी उदिता दूहन शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी सिख रीति-रिवाज से हुई। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों ने जालंधर के मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष सात फेरे लिए। शादी के इस खास मौके पर भारतीय हॉकी टीम के जनरल सेक्रेटरी भोला सिंह समेत पूरी टीम शरीक हुई। दोनों परिवारों और रिश्तेदारों के बीच खुशी का माहौल था। मंदीप की मां ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘यह हमारे परिवार के लिए एक खास दिन है। हम उदिता को अपनी बहू नहीं, बल्कि अपनी बेटी की तरह रखेंगे।‘

दोस्ती प्यार में बदली
ऑउदिता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘हम दोनों भारतीय टीम के सदस्य हैं। हमारी मुलाकात 2018 के एशिया गेम्स के दौरान हुई थी। इसके बाद हमारी दोस्ती प्यार में बदल गई और आज हम शादी के बंधन में बंध गए। अब हम दोनों मिलकर भारतीय हॉकी टीम के लिए मेडल जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।‘

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hockey India (@hockeyindia)

हम दोनों भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे
मंदीप ने भी इस खुशी के पल को साझा करते हुए कहा, ‘यह मेरे लिए एक खास दिन है और मैं उदिता के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहा हूं। हम दोनों भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे और देश के लिए मेडल लाने का वादा करते हैं।‘

हमारे लिए यह खुशी का दिन 
उदिता के पिता ने भी इस शुभ अवसर पर आशीर्वाद देते हुए कहा, ‘हमारे लिए यह खुशी का दिन है। हम परमात्मा से दुआ करते हैं कि दोनों की जोड़ी हमेशा बनी रहे और वे भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हुए मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करें।‘

कौन हैं मनदीप सिंह?

मनदीप सिंह का जन्म 25 जनवरी 1995 को जालंधर के मिट्ठापुर गांव में हुआ। सिंह ने जालंधर की सुरजीत हॉकी अकादमी से युवा खिलाड़ी के तौर हॉकी खेलने की शुरूआत की थी। वर्तमान में वह अब भारतीय पुरुष राष्ट्रीय हॉकी टीम का हिस्सा हैं। मनदीप सिंह ने विश्व कप 2014 और 2018, एशियाई खेल 2018, राष्ट्रमंडल खेल 2018, एशिया कप 2013, हॉकी वर्ल्ड लीग टियर 4 फाइनल 2014 और 2017, हॉकी वर्ल्ड लीग टियर तीन 2013 और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी 2016 और 2018 में शानदार प्रदर्शन किया है। फिलहाल, मनदीप सिंह पंजाब पुलिस में बतौर डीएसपी रैंक पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

महिला हॉकी टीम की डिफेंडर हैं उदिता कौर

वहीं, बात करें मनदीप सिंह की होने वाली दुल्हनिया उदिता कौर दुहान की तो वो हरियाणा के हिसार गांव नंगल की रहने वाली हैं। उनका जन्म 14 जनवरी 1998 को हुआ है। वह भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर है और कई इंटरनेशल मैचों में देश का नाम रोशन कर चुकी है। उन्होंने अपने खेल की शुरूआत हैंडबॉल से की थी। इसके बाद हॉकी में हाथ आजमाया। उदिता कौर ने साल 2018 एशियाई खेलों में रजत, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य और 2023 एशियाई चैपियंस ट्राफी में गोल्ड जीता था।

 

ये भी पढ़ें- बारातियों से भरी बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 6 की मौत, 7 घायल, मची चीख-पुकार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें