Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

G20: राष्ट्रपति मुर्मू ने मेहमानों का स्वागत करते हुए शिखर सम्मेलन की सफलता को दी शुभकामनाएं

September 9, 2023

G20: राष्ट्रपति मुर्मू ने मेहमानों का स्वागत करते हुए शिखर सम्मेलन की सफलता को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए जी 20 देशों के सभी प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों, अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का हार्दकि स्वागत किया है। राष्ट्रपति ने समावेशी और व्यक्ति आधारित विकास के लक्ष्य को पूरा करने की कामना के साथ 18वें जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दी है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स (पहले ट्विटर ) कर भारत आए मेहमानों का स्वागत करते हुए लिखा,‘ नई दिल्ली में 18वें जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले जी 20 देशों के सभी प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों, अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का हार्दकि स्वागत है।‘

राष्ट्रपति ने जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता की कामना करते हुए और अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए आगे कहा,‘ भारत की जी 20 प्रेसीडेंसी थीम, वसुधैव कुटुंबकम – एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य, टिकाऊ, समावेशी और मानव-केंद्रित विकास के लिए एक वैश्विक रोडमैप है।मैं जी 20 शिखर सम्मेलन के प्रतिभागियों को इस दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में उनके प्रयासों में सफलता की कामना करती हूं।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें