Site icon Dainik Savera Times

जी20ः प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में सुधारों पर नये सिरे से जोर दिया

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र सहित अन्य वैश्विक निकायों में सुधारों पर नये सिरे से जोर देते हुए कहा कि विश्व निकाय के सदस्य देशों में वृद्धि के बावजूद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यों की संख्या नहीं बढ़ी है। जी20 शिखर सम्मेलन के ‘‘एक भविष्य’’ सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया की ‘नयी वास्तविकताओं’ को ‘नयी वैश्विक संरचना’ में प्रतिबिंबित किया जाना चाहिए।

Exit mobile version