Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पलवल में महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप, थानेदार समेत 7 लोगों के खिलाफ केस

September 5, 2023

पलवल में महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप, थानेदार समेत 7 लोगों के खिलाफ केस

पति से झगड़े की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी महिला

पलवलः हरियाणा के पलवल से एक महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाने और बेचने का मामला सामने आया है। वहीं महिला थाना पुलिस ने सोमवार को शिकायत पर थानेदार समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह मामला हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का है। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसका अपने पति से मनमुटाव हो गया था। जिसकी शिकायत देने वह 27 जुलाई को हसनपुर थाने पहुंची। वहां थानेदार शिवचरण ने उसकी शिकायत लेने से इनकार कर दिया। थानेदार इनकार करने के बाद उसे जबरन बल्ली नामक व्यक्ति के साथ भेज दिया। बल्ली उसे खेतों में बने कोठरे में ले गया, जहां पहले से निरंजन व भीम नामक व्यक्ति बैठे हुए मिले। तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर तीनों उसे पलवल शांति नामक महिला के घर ले गए, जहां रात भर रखा और नशीली दवाई देकर उसके साथ रात में रेप किया। जिसके बाद शांति और तीनों ने षडयंत्र के तहत उसे बिजेंद्र नामक व्यक्ति को बेच दिया। बिजेंद्र ने भी उसके साथ रेप किया और फिर अपने साले गजेंद्र के पास छोड़ आया। महिला का आरोप है कि गजेंद्र ने भी उसके साथ रेप किया। जिसके बाद थानेदार शिवचरण की मौजूदगी में उससे जबरन खाली कागजों पर हस्ताक्षर और अंगूठा करा लिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें