Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मूसेवाला की हत्या में शामिल कुख्यात गैंगस्टर इस राज्य की जेल में हुआ शिफ्ट

March 23, 2025

मूसेवाला की हत्या में शामिल कुख्यात गैंगस्टर इस राज्य की जेल में हुआ शिफ्ट

बठिंडा: पंजाब के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को बठिंडा हाई सिक्योरिटी जेल से असम की सिलचर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं इससे पहले 5 बड़े ड्रग तस्करों को असम जेल में शिफ्ट किया जा चुका है।

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के मामलों में था शामिल-

बता दें कि, अंतरराष्ट्रीय नामी गैंगस्टर को एनडीपीएस एक्ट के तहत असम भेजा गया है। जिसका नाम पहले भी कई ड्रग तस्करी के मामलों में भी शामिल था।
पुलिस ने गैंगस्टर को विमान से असम भेजा है। वहीं सूत्रों का कहना है कि पंजाब की जेल में जग्गू को काफी खतरा था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

जग्गू भगवानपुरिया अब तक करीब 19 आपराधिक मामलों में बरी हो चुका है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती और एनडीपीएस एक्ट के तहत गंभीर धाराओं समेत कुल करीब 70 मामले दर्ज हैं। हालांकि जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ अभी भी कई आपराधिक मामले लंबित हैं, जिनमें पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Bank Holiday Alert: अगले हफ्ते ये 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय रहते निपटाएं जरूरी काम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें