
नेशनल डेस्क: लोकसभा में सोमवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार पर कई तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले को 100 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उन पांच आतंकियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है जिन्होंने 26 लोगों की जान ली थी।
गौरव गोगोई ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को हुए 100 दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौरव गोगोई ने कहा, “आपके पास ड्रोन, सैटेलाइट, Pegasus, CRPF, BSF, CISF जैसी ताकतें हैं, लेकिन आप अब तक इन आतंकियों को पकड़ नहीं पाए।।” गोगोई ने भावुक स्वर में कहा, ”हमला जिस बैसरन घाटी में हुआ वहां एम्बुलेंस एक घंटे बाद पहुंची। सेना को पैदल चलकर आना पड़ा।” उन्होंने कहा, “लोगों को डर था कि वर्दी में खड़ा व्यक्ति भारतीय सैनिक नहीं, कोई आतंकी है।”
#WATCH | Speaking in debate on Operation Sindoor, Congress MP Gaurav Gogoi says, “It has been 100 days since the Pahalgam attack took place, but this Govt has not been able to catch those 5 terrorists… Today, you have drones, Pegasus, satellites, CRPF, BSF, CISF and the Defence… pic.twitter.com/U8olcdW9Pb
— ANI (@ANI) July 28, 2025
गोगोई ने सरकार से पूछा कि जब पाकिस्तान झुकने को तैयार था, तब ऑपरेशन सिंदूर को अचानक क्यों रोका गया? उन्होंने कहा, “10 मई को हमें पता चला कि युद्धविराम हो गया है। क्यों रुके प्रधानमंत्री? किसके कहने पर रुके? ट्रम्प ने 26 बार दावा किया है कि उन्होंने भारत-पाक युद्धविराम कराया।”
#WATCH | On During Operation Sindoor debate in Lok Sabha, Congress MP Gaurav Gogoi says, “…We want to know from Rajnath Singh ji today how many of our fighter jets were downed. We have to tell this not just to the public but also to our jawans, as they are being lied to as… pic.twitter.com/P3ILCRcZg1
— ANI (@ANI) July 28, 2025
गोगोई ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूछा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत के कितने लड़ाकू विमान गिरे? क्या यह जानकारी सैनिकों से भी छुपाई जा रही है? उन्होंने कहा, “सच्चाई न सिर्फ जनता को, बल्कि हमारे जवानों को भी मालूम होनी चाहिए। गौरव गोगोई ने रक्षा मंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने ये नहीं बताया कि आतंकवादी पाकिस्तान से पहलगाम कैसे पहुंचे। गोगोई ने कहा, “आपने बम गिराने की जानकारी दी, लेकिन ये नहीं बताया कि पाकिस्तान से आतंकवादी कैसे आए और हमला कर गए।”
22 अप्रैल को पहलगाम में हमला हुआ, जिसमें 26 लोग मारे गए। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और POK में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। भारत ने बाद में पाकिस्तान के जवाबी हमले को भी नाकाम किया, और उसके हवाई ठिकानों को टारगेट किया
मेष: दिन शुभ रहेगा...