Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘100 दिन बीत गए, पहलगाम हमले के आतंकी क्यों नहीं पकड़े गए’, लोकसभा में मोदी सरकार पर भड़के गौरव गोगोई

July 28, 2025

‘100 दिन बीत गए, पहलगाम हमले के आतंकी क्यों नहीं पकड़े गए’, लोकसभा में मोदी सरकार पर भड़के गौरव गोगोई

नेशनल डेस्क: लोकसभा में सोमवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार पर कई तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले को 100 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उन पांच आतंकियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है जिन्होंने 26 लोगों की जान ली थी।

गौरव गोगोई ने क्या-क्या कहा?

गौरव गोगोई ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को हुए 100 दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।  गौरव गोगोई ने कहा, “आपके पास ड्रोन, सैटेलाइट, Pegasus, CRPF, BSF, CISF जैसी ताकतें हैं, लेकिन आप अब तक इन आतंकियों को पकड़ नहीं पाए।।” गोगोई ने भावुक स्वर में कहा, ”हमला जिस बैसरन घाटी में हुआ वहां एम्बुलेंस एक घंटे बाद पहुंची। सेना को पैदल चलकर आना पड़ा।” उन्होंने कहा, “लोगों को डर था कि वर्दी में खड़ा व्यक्ति भारतीय सैनिक नहीं, कोई आतंकी है।”

 

सरकार पर सवाल: ऑपरेशन सिंदूर क्यों रुका?

गोगोई ने सरकार से पूछा कि जब पाकिस्तान झुकने को तैयार था, तब ऑपरेशन सिंदूर को अचानक क्यों रोका गया? उन्होंने कहा, “10 मई को हमें पता चला कि युद्धविराम हो गया है। क्यों रुके प्रधानमंत्री? किसके कहने पर रुके? ट्रम्प ने 26 बार दावा किया है कि उन्होंने भारत-पाक युद्धविराम कराया।”

 

भारत के कितने लड़ाकू विमान गिरे?

गोगोई ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूछा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत के कितने लड़ाकू विमान गिरे? क्या यह जानकारी सैनिकों से भी छुपाई जा रही है? उन्होंने कहा, “सच्चाई न सिर्फ जनता को, बल्कि हमारे जवानों को भी मालूम होनी चाहिए। गौरव गोगोई ने रक्षा मंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने ये नहीं बताया कि आतंकवादी पाकिस्तान से पहलगाम कैसे पहुंचे। गोगोई ने कहा, “आपने बम गिराने की जानकारी दी, लेकिन ये नहीं बताया कि पाकिस्तान से आतंकवादी कैसे आए और हमला कर गए।”

क्या था ऑपरेशन सिंदूर?

22 अप्रैल को पहलगाम में हमला हुआ, जिसमें 26 लोग मारे गए। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और POK में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। भारत ने बाद में पाकिस्तान के जवाबी हमले को भी नाकाम किया, और उसके हवाई ठिकानों को टारगेट किया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें