Site icon Dainik Savera Times

Georgia Meloni ने ली PM MODI के साथ सेल्फी, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली के अपुलिया में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद शनिवार सुबह दिल्ली लौट आए। इसके बाद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसमें जॉर्जिया, पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यह पहली विदेश यात्र थी। वह जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सेशन में शिरकत करने के लिए अपुलिया पहुंचे थे। दिल्ली लौटने के बाद पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया और लिखा, जी-7 शिखर सम्मेलन में मैंने विश्व मंच पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।

वीडियो में पीएम मोदी की वर्ल्ड लीडर्स के बीच दीवानगी साफ देखने को मिल रही है। पीएम मोदी को दुनियाभर के शीर्ष नेताओं के मंच पर बीच में जगह दी गई। वहीं इटली पहुंचने पर जॉजर्यिा मेलोनी ने उनका हाथ जोड़ नमस्ते कहकर स्वागत किया। इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनकर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, वैटिकन सिटी के प्रमुख पोप फ्रांसिस समेत दुनिया के कई नेताओं से मिलते नजर आए।

‘अपुलिया में G-7 शिखर सम्मेलन बेहद उपयोगी रहा’
इस वीडियो में जॉजर्यिा मेलोनी के पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेते हुए एक झलक भी है।
वीडियो शेयर करने से पहले पीएम मोदी ने शनिवार सुबह एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ’अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन बेहद उपयोगी रहा। विश्व नेताओं से बातचीत हुई और अलग-अलग विषयों पर चर्चा की गई। साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य ऐसे प्रभावशाली समाधान तैयार करना है, जिससे वैश्विक समुदाय को लाभ हो और भावी पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया का निर्माण हो।’

Exit mobile version