Site icon Dainik Savera Times

Ghosi Bypolls Resultः 17वें दौर की गणना में सपा प्रत्याशी भाजपा से काफी आगे

उप्रः मऊ जिले की घोसी उप चुनाव के रण का आज परिणाम आएगा। मतगणना शुरू हो गई है। इस चुनावी दंगल में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि मुख्‍य मुकाबला भाजपा के दारा सिंह और सपा के सुधाकर सिंह के बीच है। इस क्षेत्र में पिछले चार चुनावों दो बार सपा, तो 2 बार बीजेपी ने बाजी मारी है। पांच सितंबर को मतदान में चार लाख से अधिक वोटरों में से लगभग 50 फीसदी ने मतदान किया था।

मतगणना स्थल कलेक्ट्रेट पर भारी पुलिस की व्यवस्था की गई है। यहां एक अपर पुलिस अधीक्षक, तीन सीओ, 20 निरीक्षक, 376 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 106 महिला आरक्षी, तीन-तीन कंपनी सीएपीएफ/पीएससी, अर्धसैनिक बल व जनपदीय पुलिस/पीएससी बलों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के अनुसार, जनपद में धारा 144 लागू है। यदि कोई बाहरी व्यक्ति मतगणना स्थल के आसपास अनाधिकृत रूप से पाया जाएगा, तो उसके विरुद्ध समुचित वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

चार राउंड की काउंटिंग खत्म, सपा 4076 वोटों से आगे
घोसी उपचुनाव में चौथे राउंड के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह भाजपा के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान से 4076 वोटों से आगे चल रहे हैं। दारा सिंह चौहान को 10219 वोटो तो सुधाकर सिंह को 14286 वोट हासिल हुए हैं।

10वें दौर की गिनती के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान पर 12,139 वोटों के अंतर से अपनी बढ़त मजबूत कर ली है। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अनुसार, सिंह को अब तक 38,635 वोट मिले हैं, वहीं चौहान को 26,496 वोट मिले हैं।

Exit mobile version