Site icon Dainik Savera Times

गोइंदवाल जेल मामला: जेल अधिकारियों पर मान सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

चंडीगढ़: तरनतारन के गोइंदवाल जेल गैंगवार को लेकर मान सरकार बड़ी कार्यवाही कर सकती है। सूत्रों के अनुसार खबर सामने आई है कि जेल में हुई इस गैंगवार की वीडियो बनाने और वायरल करने वालों पर सख़्त कार्यवाही की जाएगी। मान सरकार ने अधिकारियों पर भी सख़्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। इस सम्बन्धी आईजी सुखचैन गिल आज शाम 6 बजे एक प्रेस वार्ता करेंगे। IT एक्ट और prison एक्ट के तहत मामले दर्ज हो सकते हैं।

Exit mobile version