Site icon Dainik Savera Times

गोइंदवाल जेल गैंगवार: सुरक्षा में चूक को लेकर सहायक जेल अधीक्षक निलंबित

तरनतारन (गगन शर्मा): गोइंदवाल जेल में बदमाशों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में एडीजीपी जेल बी चंद्रशेखर ने गोइंदवाल साहिब का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक इकबाल सिंह बराड़ की लापरवाही पर कड़ा संज्ञान लिया। सुरक्षा में चूक को लेकर सहायक जेल अधीक्षक हरीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को हुई खूनी झड़प के दौरान जेल अधीक्षक इकबाल सिंह बराड़ छुट्टी पर थे, लेकिन घटना की खबर मिलते ही वे ड्यूटी पर लौट आए।

Exit mobile version