नई दिल्ली: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से एक बहुत कीमती कलश चोरी हो गया है। यह कलश सोने का था और इसमें हीरे, माणिक और पन्ने जड़े हुए थे। इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते हुए एक संदिग्ध को देखा गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कब हुई चोरी?
चोरी की घटना उस समय हुई जब किले में जैन धर्म का एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। 760 ग्राम वजन वाले इस कलश में 150 ग्राम हीरे और कीमती पत्थर लगे थे। भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर शातिर चोर इसे ले गए। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज में चोरी करते हुए संदिग्ध को देखा गया है।
Delhi Police says, “A big jhari gold, coconut, and gold weighing approximately 760 grams, a small jhari studded with diamonds, rubies, and Emeralds, were stolen from the Red Fort premises during a religious ritual held on the premises of the Red Fort. Businessman Sudhir Jain used…
— ANI (@ANI) September 6, 2025
इतनी बड़ी चोरी होना सुरक्षा की बड़ी चूक
लाल किला सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील जगह है और यहां CISF के जवान तैनात रहते हैं। इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी होना सुरक्षा की बड़ी चूक मानी जा रही है।
Just Now 🚨 🚨
A Gold & Diamond encrusted kalash (urn) worth crores stolen from Delhi’s Red Fort during a Jain religious event.
When People were busy performing rituals outside, the urn kept inside was stolen.
CCTV Video 📷 #RedFort #Delhi #DelhiPolice pic.twitter.com/rYzsSgAiHH
— Mayank (@mayankcdp) September 6, 2025
कई कीमती चीजें चोरी हो चुकी
इतिहास में भी लाल किले से कई कीमती चीजें चोरी हो चुकी हैं। 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों ने यहां से बहुत सारी कीमती वस्तुएं और आभूषण लूटकर ले गए थे। इनमें मुगलों के खजाने, शाहजहां का प्रसिद्ध मोर सिंहासन और हीरे-जवाहरात शामिल थे। इनकी अधिकतर चीजें आज ब्रिटेन के म्यूजियम और निजी कलेक्शंस में रखी हुई हैं। सबसे मशहूर उदाहरण है कोहिनूर हीरा, जो अब ब्रिटेन के क्राउन ज्वेल्स में मौजूद है।

