Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold Silver Prices Today: सोने की कीमतों में उछाल, चांदी भी हुई महंगी… जानिए आज का लेटेस्ट रेट

March 17, 2025

Gold Silver Prices Today: सोने की कीमतों में उछाल, चांदी भी हुई महंगी… जानिए आज का लेटेस्ट रेट

बिजनेस डेस्क: आज, 17 मार्च 2025 की सुबह भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया है। सोने का दाम अब 87 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच चुका है, वहीं चांदी का भाव भी बढ़कर 99 हजार रुपए प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 87,891 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) का भाव 99,685 रुपए प्रति किलो है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 86,843 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो सोमवार सुबह बढ़कर 87,891 रुपए हो गई है। इसके अलावा, सोने और चांदी की कीमतों में अन्य बदलाव भी देखने को मिले हैं।

22 कैरेट सोने की कीमतें
आज के हिसाब से, 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 87,539 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट (916 शुद्धता) सोने का रेट 80,508 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 18 कैरेट (750 शुद्धता) सोने का भाव 65,918 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 14 कैरेट (585 शुद्धता) सोने की कीमत 51,416 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

कैसे चेक करें सोने और चांदी के दाम
आप सोने और चांदी की कीमतें मिस्ड कॉल के जरिए भी चेक कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ समय बाद आपको एसएमएस के जरिए ताजा रेट की जानकारी मिल जाएगी। आप IBJA की वेबसाइट ibjarates.com पर भी सुबह और शाम के अपडेट चेक कर सकते हैं।

मेकिंग चार्ज और टैक्स अलग से
ध्यान देने योग्य बात है कि IBJA द्वारा जारी किए गए ये रेट टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के होते हैं। गहनों की खरीदारी करते समय टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण सोने और चांदी की कीमतें बढ़ सकती हैं। IBJA के रेट देशभर में मान्य होते हैं, लेकिन इसमें जीएसटी शामिल नहीं होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें