Site icon Dainik Savera Times

Gold Price Today : सोने की कीमत में बड़ा उछाल, पहली बार 1 लाख के करीब पहुंचा; बाजार जाने से पहले देखें रेट

22 carat gold rate today

22 carat gold rate today

Gold Price Today : नई दिल्ली। मजबूत हाजिर मांग से सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में सोना 274 रुपये चढ़कर 95,935 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जून में आपूर्ति वाले अनुबंधों में सोने का भाव शुरुआत में 95,935 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बाद में यह 89 रुपये या 0.09 प्रतिशत तेजी के साथ 95,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 22,403 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विषेकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने की कीमतों में तेजी आई।

वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 94,781 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 3,371.89 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बाद में यह 3,340.61 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

Exit mobile version