Gold Rate Changes Weekly : सोने की कीमतों में इस साल काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कभी सोने का भाव आसमान छूने लगा, तो कभी इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली है।अगर हम बात जुलाई महीने की करें तो मोदी 3.0 सरकार द्वारा बजट 2024 में कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान करने के बाद सोने की कीमतों में तेजी से गिरावट आई थी जबकि, अगस्त से एक बार फिर से सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली है ।आइए, इस सप्ताह में सोने की कीमतों के बदलाव को विस्तार से समझते हैं।

इस सप्ताह सोने की कीमतों में गिरावट
आपको बता दें कि बीते एक सप्ताह में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, 5 फरवरी की एक्सपायरी वाले फ्यूचर गोल्ड का प्राइस 29 नवंबर, 2024 को 77,128 रुपये प्रति 10 ग्राम था। लेकिन इस सप्ताह के अंत तक, यानी 6 दिसंबर तक यह कीमत घटकर 76,655 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इस हिसाब से देखा जाए तो, सिर्फ एक हफ्ते में सोने की कीमत में 473 रुपये की गिरावट आई है।
घरेलू बाजार में भी गिरावट
वहीं अगर हम घरेलू बाजार की बात करें तो यहां भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 29 नवंबर को 76,738 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो अब घटकर 76,190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। यानी कि बीते हफ्ते में 24 कैरेट सोने की कीमत में 548 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है।
सोने की विभिन्न क्वालिटी और उनके दाम
सोने की कीमत का निर्धारण उसकी क्वालिटी के हिसाब से होता है। आइए जानते हैं विभिन्न प्रकार के सोने के दाम के बारे में:
- 24 कैरेट गोल्ड: 76,190 रुपये/10 ग्राम
- 22 कैरेट गोल्ड: 74,360 रुपये/10 ग्राम
- 20 कैरेट गोल्ड: 67,810 रुपये/10 ग्राम
- 18 कैरेट गोल्ड: 61,710 रुपये/10 ग्राम
- 14 कैरेट गोल्ड: 49,140 रुपये/10 ग्रामइन कीमतों में 3% GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। मेकिंग चार्ज अलग-अलग होता है और यह विभिन्न शहरों में अलग-अलग हो सकता है।
सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें?
देशभर में सोने के आभूषणों की कीमतें विभिन्न कारणों से बदलती रहती हैं। इन बदलावों में प्रमुख रूप से उत्पाद शुल्क, राज्य सरकारों के कर, और मेकिंग चार्ज शामिल होते हैं। भारत में आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि कुछ आभूषण 18 कैरेट सोने से भी बनते हैं। सोने की शुद्धता को पहचानने के लिए आभूषण पर हॉलमार्क दर्ज होता है। यह हॉलमार्क आपको सोने की शुद्धता बताता है:
- 24 कैरेट सोना: 999
- 23 कैरेट सोना: 958
- 22 कैरेट सोना: 916
- 21 कैरेट सोना: 875
- 18 कैरेट सोना: 750इससे आपको यह पहचानने में मदद मिलती है कि आपके पास कितनी शुद्धता वाला सोना है।
2024 में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव आना सामान्य बात है। कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक बाजार की स्थिति के कारण सोने की कीमतों में भारी गिरावट और बढ़ोतरी देखने को मिलती है। अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो बाजार की स्थिति पर नजर रखना बहुत जरूरी है।