Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार का बड़ा फैसलाः इस केंद्रशासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का एलान

August 26, 2024

सरकार का बड़ा फैसलाः इस केंद्रशासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का एलान

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिले बनाने की घोषणा की। शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एक विकसित और समृद्ध लद्दाख बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पांच नए जिले बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ये नए जिले जंस्कार, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग होंगे जो लद्दाख के हर हिस्से में शासन को मजबूत करके लोगों के लिए फायदों को उनके दरवाजे तक पहुंचाएंगे।’’

 

शाह ने कहा कि मोदी सरकार लद्दाख की जनता के लिए अपार अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर को पांच अगस्त, 2019 को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित किया गया था। एक केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख और दूसरा जम्मू कश्मीर है। केंद्रशासित प्रदेश होने के नाते लद्दाख केंद्रीय गृह मंत्रालय के सीधे प्रशासनिक नियंत्रण में आता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें