Site icon Dainik Savera Times

मित्रों के फायदे के लिए किसानों के हित रौंद रही है सरकार : Mallikarjun Kharge

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह पूंजीपति मित्रों को फायदा देने के लिए हर कदम उठा रही है लेकिन किसानों के हितों को लगातार रौंदा जा रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे में कहा कि ‘अपने चुनिंदा पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने किसानों के हितों की लगातार बलि दी है। जब देश का अन्नदाता किसान बंपर फसल पैदा कर निर्यात करना चाहता है तब मोदी सरकार गेंहू, चावल, चीनी, प्याज़, दाल आदि के निर्यात पर बैन लगा देती है।’’

उन्होंने कहा कि ‘अपने पूरे कार्यकाल में भाजपा ने ऐसा ही किया है। जिसका परिणाम यह हुआ है कि कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में जो कृषि निर्यात 153 प्रतिशत बढ़ा था, वह भाजपाई राज में केवल 64 प्रतिशत ही बढ़ा। मोदी सरकार की ‘एमएसपी’ तथा ‘दोगुनी आमदनी’ की गारंटी तो फर्जी निकली ही किसान विरोधी भाजपा ने हमारे 62 करोड़ किसानों की कमर तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब जब किसान अपना हक मांग रहे हैं तो मोदी सरकार उनसे दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है।’’

Exit mobile version