Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार देश भर में रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को देगी डिजिटल सर्टिफिकेट : Anurag Thakur

February 29, 2024

सरकार देश भर में रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को देगी डिजिटल सर्टिफिकेट : Anurag Thakur

नई दिल्लीः खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार देश भर में रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को डिजिटल सर्टिफिकेट देगी। इस पहल से खिलाड़ियों के प्रदर्शन और प्रतिभागिता को लेकर पारर्दिशता बनी रहेगी। डिजिटल सर्टिफिकेट में खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धाओं में भागीदारी की तारीफ रहेगी और यह उनकी उपलब्धियों का सबूत भी होगा।

ठाकुर ने एक्स पर लिखा, कि ‘हमारे खेल ढांचे की धुरी खिलाड़ी हैं और इसे ध्यान में रखकर खेल मंत्रालय ने उन्हें डिजिटल सर्टिफिकेट देने का अहम फैसला किया है।’’ खेल मंत्री ने खिलाड़ियों और राष्ट्रीय खेल महासंघों के लिए चीजें आसान करने की अपनी योजना का ऐलान पिछले साल 29 अगस्त को किया था। उस समय एनएसएफ पोर्टल भी शुरू किया गया था।

ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि खिलाड़ी सर्वोपरि नीति के अनुरूप राष्ट्रीय खेल महासंघों को डिजिलॉकर के जरिये खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा, कि ‘यह फैसला एनएसएफ के खेल प्रशासन में पारर्दिशता और कुशलता को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के दस्तावेजों की सुरक्षा, पहुंच और सत्यता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें