Site icon Dainik Savera Times

राज्यपाल CV आनंद बोस की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, CM ममता ने जाना हाल

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी तबीयत की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद अस्पताल पहुंचीं और राज्यपाल से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में होंगे शिफ्ट
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि राज्यपाल को बेहतर इलाज और विशेष देखभाल के लिए अब अपोलो अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने मुख्य सचिव को आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश भी दे दिए हैं। बनर्जी ने कहा, “मैं राज्यपाल से मिलने कमांड अस्पताल गई थी क्योंकि वे बीमार हैं। मैं चाहती हूं कि उन्हें सबसे अच्छा इलाज मिले।”

मुर्शिदाबाद से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत
राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि शनिवार को मुर्शिदाबाद के दौरे से लौटने के बाद राज्यपाल बोस ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। बता दें कि राज्यपाल हाल ही में मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा के बाद वहां स्थिति का जायज़ा लेने गए थे।

Exit mobile version