Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amritsar के खालसा कॉलेज में ‘G20 का शानदार आगाज़, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

March 15, 2023

Amritsar के खालसा कॉलेज में ‘G20 का शानदार आगाज़, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
अमृतसर के खालसा कॉलेज में ‘G20 का शानदार आगाज़ हो गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शिक्षा पर जी-20 की बैठक बुधवार को यहां खालसा कॉलेज और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में विभिन्न मुद्दों पर सेमिनार के साथ शुरू हुई।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन शिक्षण संस्थानों के परिसरों के विभिन्न सभागार में सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। आईआईटी रोपड़ द्वारा अन्य प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों के सहयोग से बुधवार को यहां खालसा कॉलेज में ‘अनुसंधान को मजबूत करने व समृद्ध सहयोग के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देने’ के विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया जा रहा है।अधिकारियों ने बताया कि इसमें जी20 सदस्य देशों के विचार-विमर्श से प्रासंगिक नीतियों व अनुसंधान और नवाचारों की पहचान पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इससे पहले सुबह यहां अधिकारियों ने प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत किया था। केंद्रीय सचिव (उच्च शिक्षा) के. संजय मूर्ति, प्रोफेसर रंगराजन, बेंगलुरु के •ाारतीय विज्ञान संस्थान के निदेशक और आईआईटी रोपड़ के निदेशक खालसा कॉलेज में पैनल चर्चा में शामिल हुए। गौरतलब है कि भारत ने पिछले साल एक दिसंबर को जी-20 की अध्यक्षता संभाली थी। भारत की अध्यक्षता में देशभर में 55 स्थानों पर 200 से अधिक बैठकें आयोजित की जाएंगी। आयोजनों का समापन इस साल सितंबर में राष्ट्रीय राजधानी में एक शिखर सम्मेलन के साथ होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें