Site icon Dainik Savera Times

सुहागरात पर गिफ्ट लाने के बजाय दूल्हे ने दुल्हन को थमा दी ये चीज, गांव में मचा बवाल

नेशनल डेस्क: आजकल की जिंदगी में शादी के पहले दिन भी शांति से बीतना मुश्किल हो गया है। यूपी के रामपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो इन दिनों खूब चर्चा में है। यहां एक दूल्हे ने अपनी सुहागरात पर दुल्हन के लिए गिफ्ट लाने की बजाय प्रेग्नेंसी किट लेकर आ गया। इस बात से दुल्हन और उसके परिवार वाले काफी नाराज हो गए और बड़ा विवाद हो गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में बवाल मचा हुआ है।

पूरा मामला क्या है?

रामपुर के एक गांव में एक युवक की शादी हुई। बारात के लौटते ही दुल्हन को अचानक चक्कर आने लगे। दूल्हा अपने दोस्तों के पास गया, जिन्होंने बताया कि हो सकता है दुल्हन पहले से ही गर्भवती हो। दोस्तों की बात सुनकर नादान दूल्हे ने फैसला किया कि वह सुहागरात पर प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाएगा।

सुहागरात पर हुआ विवाद

दूल्हा प्रेग्नेंसी किट लेकर घर पहुंचा, जिससे दुल्हन को बहुत बुरा लगा। वह तुरंत अपने घरवालों को सूचना दी। दोनों परिवार एकत्रित हो गए और जोरदार झगड़ा शुरू हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि गांव की पंचायत को बुलाना पड़ा।

पंचायत का फैसला

पंचायत में दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी। घंटों की बहस के बाद दूल्हे ने अपनी गलती मान ली और कहा कि उसने गलतफहमी में ऐसा किया। पंचायत ने दोनों को समझाया और मामले को सुलझा दिया।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लोग दूल्हे की हिम्मत की तारीफ कम और उसकी गलती पर मज़ाक ज्यादा कर रहे हैं। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि ऐसे शक करने वाले पति के साथ दुल्हन का जीवन मुश्किल होगा। सुहागरात जैसे खास मौके पर यह घटना शादी में झगड़े और गलतफहमियों को दिखाती है। परिवार और दोस्तों की सलाह से भी सही सोच जरूरी है, ताकि रिश्तों में दरार न आए।

ये भी पढ़ें :- पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी, जानें अपने शहर का भाव

Exit mobile version