Site icon Dainik Savera Times

गुरदासपुर पुलिस ने 58 आरोपियों को किया गिरफ्तार, नशे व हथियार बरामद

गुरदासपुर(अवतार सिंह): पंजाब सरकार की “ड्रग्स के खिलाफ जंग” मुहिम के तहत गुरदासपुर पुलिस की ओर से जिले में चलाए गए 18 विशेष अभियानों के तहत 58 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से पुलिस ने 2.8 किलो हेरोइन, 58 हजार रुपए कीमत के नशीले पदार्थ, 5 पिस्तौल, मैगजीन, 66 राउंड और देसी शराब बरामद की है। एसएसपी गुरदासपुर ने आज केंद्रीय जेल गुरदासपुर की भी चेकिंग की। कैदियों और बंदियों की बैरकों की चेकिंग के दौरान बैरकों से चम्मच और कुछ चाकू बरामद किए गए।

इस संबंध में आज गुरदासपुर में आईजी परमराज सिंह उमरानंगल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि पंजाब से नशे को खत्म करने के लिए लोगों को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए। जिस तरह लोगों के सहयोग से आतंकवाद को खत्म किया गया है, उसी तरह नशे को भी खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि आज एसएसपी गुरदासपुर ने सेंट्रल जेल गुरदासपुर में बैरकों की चेकिंग की। ताकि जेलों से भी नशीले पदार्थों को ख़त्म किया जा सके।

ये भी पढ़ें- IPL इतिहास में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, जानिए नंबर 1 पर कौन?

Exit mobile version