Site icon Dainik Savera Times

Delhi Fire News : दिल्ली के गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की 11 गाड़ियां

नेशनल डेस्क : दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स की लाइब्रेरी में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अनुसार, सुबह 8:55 बजे कॉलेज के लाइब्रेरी सेक्शन में सबसे पहले आग देखी गई। आग तेजी से फैली और कॉलेज की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

मौके पर पहुंची दमकल की 11 गाड़ियां 

दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची 

आपको बता दें कि जैसे ही आग की सूचना मिली, दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब 9:40 बजे आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि कूलिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। वहीं अब तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। मौके पर पहुंचे फायर फाइटर्स ने समय पर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी क्षति टल गई।

दिल्ली में लगातार हो रही आग की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की माँग कर रही हैं। श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज में लगी आग से बड़ी जनहानि नहीं हुई, यह राहत की बात है, लेकिन यह भी स्पष्ट संकेत है कि संस्थानों में अग्निशमन उपायों को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

Exit mobile version