Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Harsimrat Kaur Badal ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से बठिंडा से अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू करने का किया आग्रह

August 6, 2024

Harsimrat Kaur Badal ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से बठिंडा से अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू करने का किया आग्रह

चंडीगढ़ : शिरोमणी अकाली दल की वरिष्ठ नेता और बठिंडा सांसद हरसिमरत कौर बादल ने आज केंद्रीय नागरिक उडडयन मंत्री राममोहन नायडू से बठिंडा को अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे में अपग्रेड करने और बठिंडा से कनाडा के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शुरू करने का आग्रह किया, ताकि वहां पढ़ने वाले बड़ी संख्या में छात्रों के साथ-साथ दोनों गंतव्यों के बीच यात्रा करने वाले परिवारों को सुविधा मिल सके। बठिंडा सासद ने क्षेत्रीय संपर्क उड़ान के तहत बोइंग विमानों का उपयोग करके प्रतिदिन दिल्ली-बठिंडा एलायंस हवाई उड़ान शुरू करने का भी आहवाहन किया। उन्होंने श्री हजूर साहिब, नांदेड़ और श्री पटना साहिब के दो पवित्र तख्तों को जोड़ने वाली उड़ाने शुरू करने का भी आग्रह किया।

इस बारे में जानकारी देते हुए हरसिमरत कौर ने कहा कि बठिंडा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के तीन राज्यों के 8 जिलों को जोड़ने के लिए एक रणनीतिक केंद्र है, जो हरियाणा के सिरसा से लेकर राजस्थान के श्री गंगानगर तक फैला हुआ है, जिसमें पंजाब के संगरूर, मानसा, फिरोजपुर और फरीदकोट जिले शामिल हैं। उन्होने कहा कि बठिंडा का महत्व भौगोलिक सीमाओं से भी आगे फैला हुआ है, क्योंकि इसमें एशिया की सबसे बड़ी सेना छावनी, एक वायुसेना स्टेशन, एक केंद्रीय यूनिवर्सिटी, एक प्रमुख तेल रिफाइनरी, तीन थर्मल प्लांट और सिखों का प्रतिष्ठित तख्त- श्री दमदमा साहिब शामिल हैं।

हरसिमरत कौर ने कहा कि क्योंकि 300 किलोमीटर के दायरे में कोई हवाई अडडा नहीं है, इसीलिए शहर का हवाई अडडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे के रूप में अपग्रेड करने के लिए उपयुक्त मामला है। उन्होने कहा कि चूंकि 8 जिलों से बड़ी संख्या में छात्र कनाडा में पढ़ रहे हैं, जिनमें पड़ोसी राज्यों के छात्र भी शामिल हैं, इसीलिए बठिंडा से कनाडा के लिए उड़ानें शुरू की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि इससे एनआईआई के साथ-साथ उन परिवारों को भी सुविधा होगी, जिन्हें वर्तमान में दिल्ली उतरना पड़ता है और फिर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अपने गंतव्यों तक सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ती है।

वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि इसी तरह दिल्ली-बठिंडा एलायंस की रोजाना हवाई उड़ान शुरू करने से क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि 2016 में दिल्ली-बठिंडा की उड़ान शुरू की गई थी और इसे 80 फीसदी क्षमता के साथ सप्ताह में 5 बार चलाया जाता था, लेकिन कोविड महामारी के दौरान इसे निलंबित कर दिया गया था। उन्हाेंने कहा कि सितंबर 2023 में एटीआर विमान का उपयोग करके बठिंडा-हिंडन-बठिंडा उड़ान शुरू की गई थी, लेकिन इसे दिल्ली-बठिंडा एलायंस की उड़ान से बदला जाना चाहिए। हरसिमरत कौर ने कहा कि श्री हजूर साहिब, नांदेड़ साहिब और श्री पटना साहिब के दो तख्तोें को जोड़ने से सिख श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। उन्होंने केंद्रीय नागरिक उडडयन मंत्री से सिख समुदाय की इस लंबे समय से लंबित मांग को स्वीकार करने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें