Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana Assembly Elections: प्रदेश की 90 सीटों पर उतरे 1031 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में हुई कैद, नूंह जिले में हुआ सबसे ज्यादा मतदान

October 5, 2024

Haryana Assembly Elections: प्रदेश की 90 सीटों पर उतरे 1031 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में हुई कैद, नूंह जिले में हुआ सबसे ज्यादा मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान खत्म हो गया। राज्य में एक ही चरण में सभी 22 जिलों की 90 सीटों के लिए वोटिंग हुई। इसके साथ प्रदेश में उतरे 1031 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। सबसे ज्यादा सात विधानसभा सीटें हिसार जिले में रहीं। वहीं सबसे कम दो-दो सीटें पंचकूला और चरखी दादरी जिले की थीं। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 5 बजे तक 61.00 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान की सबसे तेज रफ्तार नूंह जिले में देखी गई। यहां 68.28 फीसदी लोगों ने वोट डाला। इसके अलावा मतदान की सबसे धीमी रफ्तार गुरुग्राम में रिकॉर्ड की गई। यहां महज 49.97 फीसदी लोगों ने वोट डाला। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 67.92 फीसदी मतदान हुआ था।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें