Site icon Dainik Savera Times

इस राज्य के CM ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, जेल वार्डर के पदों पर भर्ती का किया ऐलान

नेशनल डेस्क : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा की है कि राज्य की जेलों में खाली पड़े जेल वार्डर के करीब 1300 पदों पर जल्द ही भर्ती की जाएगी। यह ऐलान मुख्यमंत्री ने करनाल में नवनिर्मित जेल प्रशिक्षण अकादमी के उद्घाटन के दौरान किया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

मेडिकल और पैरामेडिकल पदों पर भी होगी भर्ती

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल विभाग में न केवल जेल वार्डर के पदों पर भर्ती की जाएगी, बल्कि मेडिकल और पैरामेडिकल के खाली पदों को भी भरा जाएगा। इसके साथ ही करनाल स्थित जेल प्रशिक्षण अकादमी के लिए कर्मचारियों की शीघ्र नियुक्ति की जाएगी।

नई जेलों का निर्माण होगा

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि राज्य में तीन नई जेलों का निर्माण किया जाएगा। ये जेलें पंचकूला, दादरी और फतेहाबाद में बनेंगी। इन नए जेलों का निर्माण करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।इसके साथ ही करनाल जिला जेल में एक गौशाला भी खोली जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसे एक सामाजिक और सुधारात्मक पहल के रूप में बताया।

नई दृष्टिकोण की शुरुआत

इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर कहा कि यह केवल एक बिल्डिंग का उद्घाटन नहीं है, बल्कि यह एक नई दृष्टिकोण की शुरुआत है। उन्होंने कहा, “हमारी जेलें केवल सजा देने का स्थान नहीं होनी चाहिए, बल्कि इनका उद्देश्य सुधार, पुनरुद्धार और सामाजिक पुनर्निर्माण होना चाहिए।”

जेल प्रशिक्षण अकादमी का महत्व

करनाल में स्थित यह नई जेल प्रशिक्षण अकादमी 6.5 एकड़ भूमि पर बनी है और इसका निर्माण 30.29 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इस अकादमी का उद्देश्य जेल कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण देना है, ताकि वे बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियों को निभा सकें।

प्रगति की दिशा में जेल विभाग की पहल

इस मौके पर सहकारिता और जेल मंत्री अरविंद शर्मा ने भी जेल विभाग द्वारा की जा रही प्रगतिशील पहल की सराहना की और इसे सुधार प्रणाली में एक नई दिशा के रूप में देखा।इस तरह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की यह पहल हरियाणा के जेल विभाग में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। नई जेलों और भर्ती अभियानों से राज्य में जेल व्यवस्था को और भी सुदृढ़ किया जा सकेगा।

Exit mobile version