Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा चुनाव : BJP ने जारी किया Manifesto, महिलाओं को मिलेंगे प्रति माह 2100 रुपए

September 19, 2024

हरियाणा चुनाव : BJP ने जारी किया Manifesto, महिलाओं को मिलेंगे प्रति माह 2100 रुपए

हरियाणा : भाजपा ने हरियाणा के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया हैं। ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपए मिलेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हरियाणा का घोषणापत्र जारी किया। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ समेत अन्य नेता भी मौजूद हैं।

सीएम नायब सैनी ने इस मौके पर कहा कि आज जेपी नड्डा हमारा संकल्प पत्र जारी किया। आज जनता दूसरी पार्टियों के घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं, उनके घोषणा पत्र भ्रामक विज्ञापन की तरह से होते हैं। वे चुनाव में घोषणा पत्र जारी करके सरकार में आने के बाद वायदे भूल जाती हैं। मगर हमारे घोषणा पत्र में जो वायदे किए थे, वे पहले ही लागू कर दिए हैं। हुडा के लोगों ने 24000 को भर्ती रोक दिया। हमारी सरकार तीसरी बार आते ही ज्वाइन लेटर देगी।

उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस अपने झूठे वायदों के दल दल में फंस जा रहा हैं। हिमाचल, कर्नाटक की कांग्रेस से लोग ऊब चुके हैं।
कांग्रेस ने जो वायदे किए खटा खट टका टक पर चलते हैं। कांग्रेस ने हमेशा लोगों के साथ जाे वायदे किए है, मगर पूरे नहीं किए है।
हमारा वायदा जनता के साथ हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें