Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट, गढ़ी-सांपला से भूपिंदर हुड्डा

September 7, 2024

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट, गढ़ी-सांपला से भूपिंदर हुड्डा

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। भूपिंदर सिंह हुड्डा गढ़ी-सांपला-किलोई से चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने लाडवा विधानसभा से मेवा सिंह को कांग्रेस की ओर से मैदान में उतारा गया है। पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को ही कांग्रेस कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी। फिलहाल बजरंग पूनिया को टिकट तो नहीं मिली है लेकिन उन्हें किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है

किसे कहां से मिली टिकट
* जुलाना से विनेश फोगाट
* कालका विधानसभा से प्रदीप चौधरी
* नारायणगढ़ से शैली चौधरी
* साढौरा विधानसभा से रेणु बाला
* रादौर विधानसभा से बिशनलाल सैनी
* लाडवा से मेवा सिंह
* शाहबाद (एससी) से राम करण
* नीलोखेड़ी (एससी) से धर्म पाल गोंधर
* असंध से एस. शमशेर सिंह गोगी
* समालखा से धरम सिंह छोक्कर
* खरखौदा (एससी) से जयवीर वाल्मीकि
* सोनीपत से सुरेन्द्र पंवार
* गोहाना से जगबीर सिंह मलिक
* बड़ौदा से इन्दुराज सिंह नरवाल
* सफीदों से सुभाष गंगोली
* कालावांली (एससी) से शीशपाल केहरवाला
* डबवाली से अमित सिहाग
* गढ़ी सांपला-किलोई से भूपिंदर सिंह हुड्डा
* रोहतक से भारत भूषण बत्र
* कलानौर (एससी) से शकुंतला खटक
* बहादुरगढ़ से राजिंदर जून
* फिरोजपुर ङिारका से मामन खान इंजीनियर
* झज्जर (एससी) से गीता भुक्कल
* बेरी से डॉ. रघुवीर सिंह कादियान
* महेन्द्रगढ़ से राव दान सिंह
* रेवाड़ी से चिरंजीव राव
* फरीदाबाद एनआईटी से नीरज शर्मा
* बदली से कुलदीप वत्स
* होडल से उदयभान
* नूंह से आफताब अहमद
* पुन्हाना से मोहमद इलियास

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें