Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली में आने वाले पानी का प्रवाह कम कर रहा है हरियाणा : Atishi Marlena

Rekha Gupta

Rekha Gupta

नई दिल्लीः दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार पर पिछले तीन दिन में राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले पानी का प्रवाह कम करने का आरोप लगाया है। उनकी यह टिप्पणी उच्चतम न्यायालय द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार को राष्ट्रीय राजधानी में 137 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्देश दिए जाने के एक दिन बाद आई है। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान हरियाणा से जल के प्रवाह को सुगम बनाने के लिए कहा है। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि पानी को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

राजधानी दिल्ली इस भीषण गर्मी में जल संकट से जूझ रही है। इसी जल संकट को लेकर सोशल मीडिया मंच एक्स पर आतिशी ने पोस्ट किया, कि ‘‘..माननीय उच्चतम न्यायालय दिल्ली के जल संकट को हल करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हरियाणा दिल्ली के लोगों के खिलाफ साजिश रच रहा है। जब शीर्ष अदालत में इस मामले को लेकर सुनवाई चल रही थी, तब हरियाणा पिछले तीन दिन से राजधानी को दिए जाने वाले पानी में लगातार कटौती कर रहा है।

Exit mobile version