Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड निकला हाशिम मूसा, पाकिस्तानी सेना में रह चुका है पैरा कमांडो

April 29, 2025

पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड निकला हाशिम मूसा, पाकिस्तानी सेना में रह चुका है पैरा कमांडो

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले को लेकर खुफिया एजेंसियों को अहम जानकारी मिली है। पता चला है कि इस हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा पाकिस्तानी सेना से जुड़ा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, हाशिम मूसा आतंकवादी बनने से पहले पाकिस्तान की सेना में पैरा कमांडो था। मूसा ने स्थानीय आतंकवादियों के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया था।

लश्कर-ए-तैयबा ने भेजा था मूसा को पहलगाम
खुफिया जानकारी के मुताबिक, हाशिम मूसा को लश्कर-ए-तैयबा ने प्रशिक्षण देकर कश्मीर भेजा था, जहां उसने तीन स्थानीय आतंकवादियों के साथ मिलकर यह हमला किया। सूत्रों का कहना है कि मूसा और उसके साथियों ने भारतीय सेना की ड्रेस पहनी थी ताकि किसी को शक न हो। उनका उद्देश्य कश्मीर में तनाव पैदा करना और पर्यटकों पर हमला करना था। यह पहला मौका था जब घाटी में आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया।

मूसा का ISI से सीधा कनेक्शन
खुफिया एजेंसियों के अनुसार, हाशिम मूसा का आईएसआई से भी सीधा संबंध है और वह पाकिस्तान के खुफिया एजेंसी के इशारे पर लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था। मूसा पहले भी कई आतंकवादी घटनाओं में शामिल रहा है और उसकी कोवर्ट ऑपरेशन्स में ट्रेनिंग भी है। भारतीय सेना की प्राथमिक कोशिश है कि उसे जल्द से जल्द पकड़कर सजा दिलाई जाए।

मुनीर का हाथ भी हमले में
पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार आदिल राजा ने एक बड़ा दावा किया है। उनके मुताबिक, मुनीर ने पहलगाम हमले के लिए आतंकवादियों को उकसाया था। आदिल ने बताया कि मुनीर का उद्देश्य भारत के खिलाफ तनाव पैदा करना था ताकि वह अगले पांच साल तक अपने कार्यकाल को सुरक्षित कर सके। तीन दिन पहले, मुनीर ने भारत के खिलाफ नफरत से भरा एक भाषण दिया था, जिसके बाद यह हमला हुआ। आदिल के अनुसार, यह हमला मुनीर के निर्देश पर किया गया था।

घाटी में 14 लोकल आतंकी सक्रिय
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन इलाके में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस हमले में पूरे देश को झकझोर के रख दिया। हमले में हिंदूओं को चुन-चुन कर मारा गया। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में आतंकियों की खोज तेज कर दी है। एक नई सूची जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि इस समय घाटी में 14 लोकल आतंकी सक्रिय हैं। इनमें से कई लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, और हिजबुल जैसे संगठनों से जुड़े हुए हैं।

क्षेत्रवार एक्टिव आतंकी संगठन

  • सोपोर: लश्कर का 1 आतंकी
  • अवंतीपुरा: जैश का 1 आतंकी
  • पुलवामा: लश्कर और जैश के 2-2 आतंकी
  • शोपियां: हिजबुल का 1 और लश्कर के 4 आतंकी
  • अनंतनाग: हिजबुल के 2 आतंकी
  • कुलगाम: लश्कर का 1 आतंकी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें