नेशनल डेस्क: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने 17 मई 2025 को कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। लाखों छात्र अब अपना रिजल्ट bseh.org.in या अन्य अधिकृत प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा, छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार की परीक्षा 28 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गई थी।
पांच छात्रों ने किया टॉप
इस बार, पहले स्थान पर पांच छात्र-छात्राएं हैं, जिन्होंने समान रूप से 497 अंक प्राप्त किए हैं। इनमें रोहित, माही, रोमा, और तानिया शामिल हैं, जो इस परीक्षा में टॉप करने में सफल रहे हैं।
दूसरे स्थान पर छह छात्र-छात्राएं
दूसरे स्थान पर छह छात्र-छात्राएं हैं, जिन्होंने 496 अंक प्राप्त किए हैं। इनमें अक्षित सहरावत, योगेश, रिंकू, दिव्यांशी, सुनयना, और दीक्षा शामिल हैं। इन सभी ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
तीसरे स्थान पर दस छात्र-छात्राएं
तीसरे स्थान पर दस छात्र-छात्राएं हैं, जिन्होंने 495 अंक प्राप्त किए हैं। इनमें निधि, मानसी, रामा, अक्षिता, गर्विता, खुशबू, खुशी, मेघा, जीना चौहान, और इशु शामिल हैं।
लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर
इस बार कुल 2,71,499 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 2,51,110 का परिणाम घोषित किया गया। इनमें से 2,42,250 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.06% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 91.07% था। इस प्रकार, लड़कियों ने लड़कों से 2.99% अधिक पास प्रतिशत हासिल किया है।
स्वयंपाठी और अन्य श्रेणियों के परिणाम
नियमित परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 92.49% रहा।
स्वयंपाठी का पास प्रतिशत 73.08% रहा।
मुक्त विद्यालय की क्रैश कैटेगरी का परिणाम 15.79% रहा।
री-अपीयर (दोबारा परीक्षा देने वाले) का परिणाम 70.23% रहा।
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025: ऐसे चेक करे परिणाम
1. सबसे पहले bseh.org.in पर जाएं।
2. होमपेज पर Result लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी जानकारी भरें।
4. अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

