Site icon Dainik Savera Times

गणतंत्र दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने की भारत बायोटेक की नेजल कोविड वैक्सीन लॉन्च

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत बायोटेक की नेजल कोविड वैक्सीन iNCOVACC को लॉन्च किया। दुनिया का पहला मेड-इन-इंडिया इंट्रानेजल वैक्सीन को मंत्री मांडविया के आवास पर लॉन्च किया गया।

नेजल वैक्सीन- BBV154- को नवंबर में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की मंजूरी मिली थी, जो वयस्कों के बीच बूस्टर डोज़ के रूप में प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग के लिए थी। भारत बायोटेक द्वारा पहले जारी किए गए एक बयान के अनुसार, ‘iNCOVACC’ की कीमत निजी बाजारों के लिए 800 रुपये और भारत सरकार और राज्य सरकारों को आपूर्ति के लिए 325 रुपये है।

Exit mobile version