Site icon Dainik Savera Times

New Delhi ः गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 123 साल में दूसरी बार सबसे गर्म दिन रहा 4 सितंबर

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में सितंबर माह में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 4 सितंबर सोमवार को दिल्ली में रिकॉर्ड गर्मी दर्ज की गई है। सोमवार को पारा 40.1 डिग्री पहुंच गया। सोमवार को सितंबर माह में 123 वर्ष में दूसरी बार सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। 123 साल में 16 सितंबर 1938 में पहली बार गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ा था। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अब मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।

सोमवार को कड़ी धूप के बीच अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, यह सामान्य से छह डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के द्वारा बताया गया है कि सितंबर माह में सबसे ज्यादा 40.6 डिग्री तापमान 16 सितंबर 1938 को रिकॉर्ड किया गया था। अगस्त में भी किसी दिन पारा 40 डिग्री नहीं पहुंचा। ऑल टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1938 में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। बारिश नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.3 डिग्री दर्ज हुआ।

Exit mobile version