Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, IMD ने तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR के लोगों को झुलसाती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश का असर दिल्ली के अलावा नोएडा, गुरुग्राम, गाज़ियाबाद और फरीदाबाद जैसे इलाकों में भी देखने को मिला। कई जगहों पर झमाझम बारिश के साथ तेज़ धूल भरी आंधी और गर्जन भी देखने को मिली।

मौसम विभाग का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ घंटों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज़ आंधी (40-70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से) चल सकती है और हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित?
दिल्ली-NCR: बहादुरगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, लोनी, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा

 घर से बाहर न निकलें लोग 
IMD ने लोगों से अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। साथ ही खुले मैदानों, बिजली के खंभों या पेड़ों के पास खड़े न हों। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें। इस बदलाव से दिल्ली-NCR के लोगों को भीषण गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन तेज हवाओं और आंधी के चलते सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

Exit mobile version