Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली-NCR में हुई झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

May 13, 2025

दिल्ली-NCR में हुई झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

नई दिल्ली: दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज गर्मी से परेशान लोगों को आज बारिश से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इससे मौसम ठंडा हो गया है और गर्मी का असर कम हो गया है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, जिससे थोड़ी राहत मिली।

तेज हवाओं के साथ आंधी की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि मंगलवार शाम को दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में तेज हवाओं के साथ आंधी आ सकती है। हवाओं की रफ्तार लगभग 30-35 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहले ही इन इलाकों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया था।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में भी आज शाम या रात तक बारिश हो सकती है।

देश के और हिस्सों में भी बारिश की संभावना
दिल्ली-एनसीआर के अलावा मौसम विभाग ने कई अन्य राज्यों में भी बारिश का अनुमान जताया है। इनमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल है। इन राज्यों के अलग-अलग इलाकों में आज और आने वाले कुछ दिनों तक बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश का खतरा बना हुआ है। सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज तेज आंधी और बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओले गिरने (ओलावृष्टि) की भी संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें