Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारी बारिश बनी आफत : दरगाह की गिरी दीवार, मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, 2 की… 

September 13, 2024

भारी बारिश बनी आफत : दरगाह की गिरी दीवार, मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, 2 की… 
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश के बीच शुक्रवार सुबह मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक ‘दरगाह’ की दीवार गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे घटना के संबंध में सूचना मिली जिसके बाद तीन दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि दो लोगों को बचा लिया गया, लेकिन दीवार के मलबे में कुछ लोगों के अब भी दबे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के बाद मलबे में फंसे एक व्यक्ति को बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 6:45 बजे हुई।
अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी रहमत (35) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा चलाने वाला रहमत दीवार के नीचे बने एक अस्थायी आवास में रहता था। हादसे में 2 अन्य लोग घायल हो गए हैं और उनका इलाज जारी है। अग्निशमन अधिकारी, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से मलबा हटाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें