Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारी बारिश ने मचाई तबाही…27 लाेगाें की हुई मौत, ये ट्रेनें हुई रद्द, रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी

September 2, 2024

भारी बारिश ने मचाई तबाही…27 लाेगाें की हुई मौत, ये ट्रेनें हुई रद्द, रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश के बीच दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने कई स्थानों पर पटरियों पर जलभराव के कारण 21 और ट्रेनें रद्द कर दी हैं और 10 अन्य का मार्ग बदला है। भारी बारिश के कारण तेलंगाना में केसमुद्रम और महबूबाबाद के बीच रेलवे ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। दोनों राज्य की कई नदियां उफान पर हैं। दोनों राज्यों में अभी तक कम से कम 27 लाेगाें की मौत हो गई हैं। भारी बारिश से बाढ़ आ गई और कई इलाके पानी में डूबे गए। लाेगाें का घर से निकलना मुश्किल हाे गया हैं।

21 ट्रेनें रद्द, 10 का मार्ग बदला

रद्द की गई 21 ट्रेनों में 12669 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से छपरा, 12670 छपरा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल, 12615 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली, 12616 नई दिल्ली-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल शामिल हैं, यह जानकारी दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने रविवार को एक बुलेटिन में दी। एससीआर बुलेटिन में कहा गया है कि 12763 तिरुपति-सिकंदराबाद, 22352 एसएमवीटी बेंगलुरु-पाटलिपुत्र, 22674 मन्नारगुडी-भगत की कोठी, 20805 विशाखापत्तनम-नई दिल्ली और छह अन्य ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया। एससीआर बुलेटिन में कहा गया है कि रायनपाडु में भारी जल प्रवाह के कारण, दक्षिण मध्य रेलवे ने भी दो ट्रेनों, एसएमवीबी बेंगलुरु-दानापुर और दानापुर-एसएमवीबी बेंगलुरु का मार्ग परिवर्तित किया। उपर्युक्त ट्रेनों के यात्रियों को सड़क मार्ग से काजीपेट जंक्शन ले जाया गया। बुलेटिन के अनुसार, फंसे हुए यात्रियों को काजीपेट जंक्शन पर बनाए गए दो ‘स्क्रैच रेक’ द्वारा ट्रांसशिप किया गया।

इसके अतिरिक्त, रेलवे ने लोगों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी स्थापित किए। हेल्पलाइन नंबर हैं हैदराबाद-27781500, वारंगल-2782751, काजीपेट-27782660 और खम्मन-2782885।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी से बात की और भारी बारिश और बाढ़ के मद्देनजर दोनों राज्यों में स्थिति के बारे में जानकारी ली। रविवार को अपनी बातचीत के दौरान, पीएम ने चुनौती से निपटने के लिए केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। तेलंगाना की परिवहन और पिछड़ा वर्ग (बीसी) कल्याण मंत्री पूनम प्रभाकर ने भी रविवार को हनुमाकोंडा के काजीपेट जंक्शन पर फंसे यात्रियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनके साथ विधायक नैनी राजेंद्र रेड्डी, कव्वमपल्ली सत्यनारायण और हनुमाकोंडा कलेक्टर प्रवीण्या सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मंत्री ने यात्रियों को आश्वासन दिया कि बाढ़ का पानी कम होते ही रेलवे ट्रैक को बहाल कर दिया जाएगा और ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा, उन्होंने रेलवे अधिकारियों से ट्रैक की बहाली के बारे में बात की और जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

इस बीच, एक विज्ञप्ति के अनुसार, तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने स्थिति का आकलन करने और राहत प्रयासों की देखरेख करने के लिए खम्मम जिले के मधिरा निर्वाचन क्षेत्र के एर्रुपलेम मंडल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें