Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारी बारिश ने मचाई तबाही…पुल हुए क्षतिग्रस्त, 70 परिवारों का टूटा संपर्क, लाेगाें की अटकी जान

July 18, 2024

भारी बारिश ने मचाई तबाही…पुल हुए क्षतिग्रस्त, 70 परिवारों का टूटा संपर्क, लाेगाें की अटकी जान

पिथौरागढ़ : उत्तराखंड में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। पूरे प्रदेश में एक बार फिर से भारी बारिश हो रही है, मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर रखा है। पहाड़ों पर हो रही लगातार भारी बारिश के कारण सभी नदियां, प्राकृतिक जल स्रोत उफान पर हैं। इसके चलते लोगों का जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिथौरागढ़ में देर रात से ही भारी बारिश का दौर जारी है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है।

पिथौरागढ़ के धारचूला मुनस्यारी में भी भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश से मुनस्यारी के तल्ला जोहार क्षेत्र मे नोलड़ा खतेड़ा मोटर मार्ग सहित अन्य कई सड़क बंद पड़ी हुई है। भारी बारिश के चलते मंदाकिनी नदी से भू कटाव भी हो रहा है। मदकोट क्षेत्र में मंदाकिनी नदी अपने रौद्र रूप में दिख रही है। हालात ये है कि पानी के बहाव से तटबंध और सुरक्षा दीवारें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

मंदाकिनी नदी का रुख भौराबगड़ और देवी बगड़ रिहायशी इलाके की तरफ जा रहा है। साथ ही ग्राम सभा बुंग-बंग सिमखोला को जोड़ने वाला पुल भी भारी बारिश के चलते नदी के तेज बहाव में बह गया। इसके कारण यहां रह रहे 70 परिवारों का सम्पर्क भी टूट गया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल अस्थाई पुल की व्यवस्था करने की मांग की है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें