Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिक्किम में भारी बारिश, भूस्खलन; लाचेन-लाचुंग में 1,465 पर्यटक फंसे, जनजीवन को कर दिया अस्त-व्यस्त

June 2, 2025

सिक्किम में भारी बारिश, भूस्खलन; लाचेन-लाचुंग में 1,465 पर्यटक फंसे, जनजीवन को कर दिया अस्त-व्यस्त

Sikkim: सिक्किम में लगातार मूसलधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। विशेषकर उत्तरी सिक्किम के मंगन जिले में स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां तीस्ता नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है और कई स्थानों पर भूस्खलन ने रास्ते पूरी तरह अवरुद्ध कर दिए हैं। इसके चलते लाचेन में 115 और लाचुंग में करीब 1350 पर्यटक फंसे हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग (आएमडी) ने मंगन जिले के लिए ‘रैड अलर्ट’ जारी किया है, जबकि नामची, सोरेंग, गंगटोक और पाकयोंग जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ घोषित किया गया है। शनिवार रात फिदांग गांव और आसपास के इलाकों में बादल फटने से भारी तबाही हुई।

वहीं, मणिपुर में भारी बारिश के कारण पिछले 48 घंटों में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 3,802 लोग प्रभावित हुए हैं और 883 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नदियों के उफान पर आने और तटबंध टूटने के कारण राज्य की राजधानी इंफाल और इंफाल पूर्व जिले के कई इलाकों में जलभराव हो गया। उन्होंने बताया कि मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने इंफाल शहर के कई जलमग्न इलाकों का दौरा किया, जबकि सेना और असम राइफल्स के जवानों ने सबसे अधिक प्रभावित जिले इंफाल पूर्व में जलमग्न इलाकों से लगभग 800 लोगों को बचाया।

शाह का बारिश प्रभावित असम, अरुणाचल, सिक्किम के मुख्यमंत्रियों को हरसंभव मदद का आश्वासन
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम, अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से उनके राज्यों में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर बात की और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार पूवरेत्तर के लोगों के समर्थन में चट्टान की तरह खड़ी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें