खेल डेस्क: साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा लेने का फैसला किया है। 33 साल के क्लासेन ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह उनका एक बहुत ही कठिन फैसला था, लेकिन वह इससे पूरी तरह संतुष्ट हैं।
क्लासेन ने लिखा, “यह मेरे लिए दुख का दिन है, क्योंकि मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से खुद को अलग करने का निर्णय लिया है। इस फैसले को लेने में मुझे बहुत समय लगा, लेकिन यह मेरे और मेरे परिवार के भविष्य के लिए सही था।” उन्होंने यह भी कहा कि अपने देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है।
View this post on Instagram
क्लासेन का सफर और अनुभव
क्लासेन ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनका बचपन का सपना था कि वह अपने देश के लिए क्रिकेट खेलें, और इसके लिए उन्होंने पूरी मेहनत की। उन्होंने कहा, “इस सफर में मुझे कई अद्भुत दोस्त मिले और मैंने महान लोगों से मुलाकात की जिन्होंने मेरी जिंदगी को बदल दिया।” वह अपने कोच और मेंटर्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं, “कुछ कोच और मेंटर्स ने मुझ पर भरोसा बनाए रखा, और मैं उनके समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।” उन्होंने यह भी बताया कि प्रोटियाज (साउथ अफ्रीका) टीम के लिए खेलना उनके करियर का सबसे बड़ा सम्मान था और यह सम्मान हमेशा उनके साथ रहेगा। क्लासेन ने कहा कि अब वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए उत्सुक हैं, क्योंकि यह निर्णय उन्हें वह मौका देगा।
क्लासेन के क्रिकेट आंकड़े
हेनरिक क्लासेन ने साउथ अफ्रीका के लिए कुल चार टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने 104 रन बनाए। इसके अलावा, उन्होंने 60 वनडे मैचों में 2141 रन बनाए और 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1000 रन अपने नाम किए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...