Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

India-Pakistan War के बीच चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा पर रोक… होटल बुकिंग भी हुई रद्द

May 10, 2025

India-Pakistan War के बीच चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा पर रोक… होटल बुकिंग भी हुई रद्द

नेशनल डेस्क : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के लिए एक बड़ा सुरक्षा कदम उठाया गया है। केदारनाथ धाम के लिए चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही साथ ही होटलों की बुकिंग रद्द हो रही हैं। यह निर्णय सुरक्षा कारणों के चलते लिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम यात्रा में शामिल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से..

देश की सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया

चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, और गंगोत्री के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का अहम स्थान है, और इस निर्णय से यात्रा के दौरान असुविधा हो सकती है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यह कदम देश की सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है।

S-400  को नष्ट करने का दावा झूठा

वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ने के बीच, पाकिस्तान के जेएफ-17 लड़ाकू विमानों द्वारा भारत के S-400 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट करने का दावा किया गया। पाकिस्तान के सरकारी समाचार चैनल पीटीवी ने बताया था कि पाकिस्तान की हाइपरसोनिक मिसाइलों ने आदमपुर (पंजाब) में स्थित S-400 प्रणाली को नष्ट कर दिया। चीन के ग्लोबल टाइम्स ने भी इसी तरह की खबर प्रसारित की थी, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान के जेएफ-17 थंडर जेट्स ने भारत के पंजाब क्षेत्र में S-400 को नष्ट कर दिया।

S-400 वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह से सुरक्षित

भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इस रिपोर्ट को झूठा बताते हुए साफ किया कि एस-400 वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह से सुरक्षित है और उसे कोई नुकसान नहीं हुआ है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा की जा रही झूठी प्रचारबाजी को सख्ती से नकारा और कहा कि एस-400 प्रणाली पूरी तरह से कार्यशील है और किसी भी तरह के हमले से अप्रभावित रही है।

भारत पूरी तरह से आत्मनिर्भर और तैयार…

भारतीय सेना ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के इस तरह के दावे से कोई फर्क नहीं पड़ता, और भारतीय वायु रक्षा प्रणाली को लेकर भारत पूरी तरह से आत्मनिर्भर और तैयार है। दरअसल, यह कदम और बयान दोनों ही दिखाते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा सैन्य स्थिति बेहद तनावपूर्ण है, और ऐसे में दोनों देशों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ प्रचार और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें