Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

जलालाबाद के चक बजीदा गांव के पास से हेरोइन बरामद

April 17, 2023

जलालाबाद के चक बजीदा गांव के पास से हेरोइन बरामद

जलालाबाद के भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन की आवाजाही जारी है, जिसके तहत बीएसएफ ने फाजिल्का के चक बजीदा गांव के पास खेत से हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए हैं। साथ ही रात में इस्तेमाल होने वाले दो लाइटिंग इंडीकेटर भी बरामद किए गए हैं, जिसका इस्तेमाल तस्कर करते हैं। जिससे हेरोइन की लोकेशन का पता तस्करों को आसानी से मिल जाता है।

फिलहाल इलाके की तलाशी ली जा रही है और आशंका जताई जा रही है कि यह खेप ड्रोन के जरिए ही भारत भेजी गई है। इस मामले में सदर जलालाबाद थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 41 एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें